WhatsApp Icon

घर के बाहर नीम के पेड़ से झूलता मिला 48 वर्षीय युवक का शव

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव 48 वर्षीय निवासी हरिश्चंद्र यादव पुत्र छबई की बुधवार रात उसके घर के समीप नीम के पेड़ से फांसी के फंदे से झूलता शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार वह लंबे समय से पारिवारिक कलह से परेशान था।

मृतक की पत्नी मानसिक रूप से इतनी आहत थी कि वह कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं थी। ग्रामीणों ने बताया कि हरिश्चंद्र का व्यवहार काफी उग्र था। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अक्सर मारपीट करता था, जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में था। कई बार परिजनों को पड़ोसियों के घर शरण लेकर रात बितानी पड़ी। पति की इस हिंसक प्रवृत्ति से परेशान होकर पत्नी ने कुछ दिन पूर्व जैतपुर थाने में लिखित शिकायत भी दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया था और आपसी सुलह के बाद दोनों वापस घर लौटे थे। ग्रामीणों के अनुसार, थाने से लौटते वक्त हरिश्चंद्र रस्सी लेकर घर गया और कहने लगा कि वह फांसी लगा लेगा। लोगों ने उसे बहुत समझाने की कोशिश किया परन्तु ग्रामीणों में चर्चा है कि उसने रात के अंधेरे में घर के पास नीम के पेड़ से फांसी लगा ली।
सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हरिश्चंद्र मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पीछे दो बेटे – अरविंद 25 और परविंद 20 और लगभग 15 वर्षीय एक बेटी है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!