अम्बेडकरनगर: अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में विभिन्न स्थानों से लगातार आग लगने की सूचनाएं प्राप्त हो रही है जिसमें किसानों की तैयार सफल एवं झोपड़ी नुमा घर के राख होने की खबर प्राप्त हो रही है।
ताज़ा मामला जलालपुर मित्तूपुर मार्ग पर स्थित सोनगांव का है जहां झोपड़ी नुमा आवास में जीवन व्यतीत कर रहे मोहम्मद हलीम के घर में शार्टसर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। तेज़ धूप व हवा के बीच लगी आग देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर लिया और जब तक आग पर काबू पाया आजाता तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। उक्त भीषण आग में कई घरेलू पालतू जानवरों की भी मौत हो गई। अग्निकांड में मो.हलीम का सब कुछ जलकर राख होने के कारण गरीब परिवार दाने-दाने को मोहताज़ हो गया है।
गाज़ी फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष व एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मुराद अली ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि अग्निकांड के पीड़ित मो.हलीम की मानवता के आधार पर मदद की जाए जिससे मो.हलीम का परिवार भुखमरी चौखट पर न पहुंच सके और उसका छप्परनुमा घर जल्द से जल्द बन जाये।





