WhatsApp Icon

बड़ी तेजी से कम हो रहा है घाघरा नदी का पानी – प्रशासन सहित कछार वासियों ने ली राहत की सांस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गत दो दिन पूर्व घाघरा नदी का पानी बड़ी तेजी से बढ़ रहा रहा और खतरे के लाल निशान के बहुत करीब भी पहुंच चुका था जिसको लेकर जहां प्रशासन एलर्ट हो गया था वहीं मांझा के कछार में रहने वालों की चिंताएं भी बढ़ गई थी लेकिन इन दो दिनों में घाघरा नदी का पानी काफी तेजी से कम हो रहा है जिसकी अपडेट सिंचाई खण्ड टांडा द्वारा लगातार उप जिलाधिकारी टांडा को दी जा रही है।


उप जिलाधिकारी टांडा मोहन लाल गुप्ता द्वारा घाघरा नदी में संभावित बाढ़ को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है और प्रतिदिन सुबह व शाम पानी के बढ़ने घटने की रिपोर्ट तलब की जा रही है। गत 25 अगस्त को घाघरा नदी का जलस्तर जहां खतरे के निशान को टच करने से मात्र 0.12 मीटर बाकी रह गया था वहीं दो दिन बाद घाघरा नदी का पानी आधा मीटर से अधिक घट गया है। बुधवार की सुबह घाघरा नदी का पानी घटते हुए खतरे के लाल निशान से 0.67 मीटर पर पहुंच गया है। घाघरा नदी का पानी काफी तेजी से कम होता देख टांडा तहसील प्रशासन ने जहां राहत की सांस लिया है वहीं मांझा की कछार व नदी के किनारे रहने वालों ने भी बड़ी राहत महसूस किया है। घाघरा नदी का पानी कादी तेज़ी से कम होने के बावजूद टांडा तहसील प्रशासन की पैनी नज़र बनी हुई है।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!