WhatsApp Icon

खतरे के लाल निशान के करीब करीब पहुंची घाघरा – बाढ़ आपदा हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर जारी – एक दर्जन से अधिक बाढ़ चौकियां व राहत शिविर स्थापित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में बाढ़ से संबंधित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ कार्यों बाढ़ कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। घाघरा नदी खतरे के लाल निशान के करीब पहुंच गई है।

जनपद में बाढ़ से प्रभावित वाले तहसील टांडा और आलापुर है। जिसमे कुल 23 गांव प्रभावित होते हैं। इसके संबंध में जिलाधिकारी श्री अविनाश ने समस्त उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि बाढ़ से होने वाली क्षति और बचाव कार्य समय से पूर्ण किया जाए। बाढ़ नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 15/1 में स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 05271 – 244250 तथा 05271- 244550 एवं आपदा हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1077 है। यह 24 घंटे संचालित है। बाढ़ आपदा के समय इन सभी नंबरों पर आपदा से संबंधित किसी भी समस्या के लिए संपर्क किया जा सकता है ।जनपद में कुल 13 बाढ़ चौकी, 37 गोताखोर, 40 नाव, 96 नाविक, 13 बाढ़ राहत शिविर स्थापित की गई है। बाढ़ से प्रभावित होने वाले परिवारों एवं खाद्यान्न पैकेट एवं बाढ़ राहत सामग्री के संबंध में ई टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जिलाधिकारी श्री अविनाश द्वारा डीपीआरओ को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में साफ सफाई करते हुए पेट्रोमैक्स की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक दवाओं का भंडारण, चिकित्सकों की तैनाती, बाढ़ के दौरान सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने के कारण वैक्सीन का पर्याप्त व्यवस्था, संक्रामक रोगों एवं महामारियों से बचाव के लिए आवश्यक टीकाकरण बाढ़ राहत कैंप में डॉक्टरों की तैनाती एवं चिकित्सीय व्यवस्था, गांव का सर्वे करके गर्भवती महिलाओं का चिन्नांकन कर सुची तैयार करने का निर्देश दिया गया।
घाघरा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है। गुरुवार प्रातः 08 बजे 85.31 मीटर पर पानी पहुंच गया जो खतरे के निशान से मात्र 0.25 मीटर कम है।
जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के चारे की व्यवस्था, पशु चिकित्सालय में उपचार के संसाधन एवं दवा/ टीकाकरण के समुचित व्यवस्था, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशु कैंपों का चिन्हीकरण एवं पशु कैंपों में चारे की समुचित व्यवस्था, पशु चिकित्सकों की तैनाती, पशुओं को सुरक्षित स्थान/ निकटतम गो आश्रय स्थलों पर पहुंचना आदि की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।
इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारी, संबंधित तहसीलदार, नायाब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षको एवं क्षेत्रीय लेखपालओं को निर्देशित करते हुऎ कहा की वे अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए दी गई जिम्मेदारियां का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए कार्यों का संपादन सुनिश्चित करें इन कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाए।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!