WhatsApp Icon

एक बार फिर खतरे के निशान के करीब पहुंची घाघरा – प्रशासन एलर्ट

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद से होकर गुजरने वाले घाघरा (सरयू) नदी के जलस्तर पर जिला व स्थानीय प्रशासन लगातार नज़र बनाये गए है। रविवार की सुबह एक बार फिर खतरे के निशान के करीब घाघरा का जलस्तर पहुंच गया जिससे प्रशासन एलर्ट हो गया।


सिंचाई खंड टाण्डा द्वारा रविवार प्रातः 08 बजे घाघरा नदी का जलस्तर 85.22 मापा गया जो खतरे के लाल निशान से मात्र 34 सेमी की दूरी पर है। बताते चलेंकि शुक्रवार प्रातः 008 बजे घाघरा नदी का जलस्तर 83.94 था जो खतरे के निशान से डेढ़ मीटर से भी अधिक था लेकिन रविवार की सुबह घाघरा नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ता हुआ खतरे के लाल निशान 85.56 मीटर के सापेक्ष 85.22 मीटर पर पहुंच गया जिससे घाघरा नदी खतरे के निशान से मात्र 0.34 मीटर नीचे बहती नज़र आई। टाण्डा उप जिलाधिकारी मोहन लाल गुप्ता ने बताया कि घाघरा नदी के बढ़ते घटते जलस्तर पर पूरी नज़र रखी जा रही है और किसी भी आपातकाल से निपटने के लिए पूरा बंदोबस्त किया गया है।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!