WhatsApp Icon

गाज़ी मियां के मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बहराइच में स्थित प्रसिद्ध दरगाह सैय्यद सालार मसूद गाज़ी (गाज़ी मियां) का वार्षिक उर्स मुबारक आगामी 02 जून को होने जा रहा है। गाज़ी मियां के उक्त प्रसिद्ध मेला से पूर्व कई स्थानों पर पांच रविवार को लगतार मेला लगता है जिसमें टांडा, अकबरपुर, जलालपुर का मेला काफी मशहूर है।

टांडा नगर क्षेत्र के सालार गढ़ में भी लगातार पांच रविवार मेला लगा जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
जलालपुर नगर क्षेत्र के अकबरपुर मार्ग पर जमालपुर चौरहा से हाथी पार्क तक गाजी मियां का मेला लगा जिस में सभी धार्मों के लोगों ने शामिल हो कर आपसी सौहार्द व एकता की एक मिसाल पेश किया। गाजी मियां के निशान के सामने लोगों ने अपना अकीदात के फूल पेश कर अपनी मनोकामनाएं व मन्नतें मांगी और गाजी सरकार के नारा लगाया। इस मौके पर
मेला कमेटी ने शुद्ध पीने के पानी और समुचित प्रकाश की व्यवस्था किया गया था। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष तारिक रजा कादरी सहित मोहम्मद इरशाद हाश्मी, हाजी तुफैल अहमद मसूद आलम बब्लू, मोहम्मद मुनीर, मैनुद्दीन, नौशाद हाश्मी आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!