WhatsApp Icon

अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर गाज़ी फाउंडेशन लगाएगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Sharing Is Caring:

 

महामाया मेडिकल कॉलेज में स्थापित ब्लडबैंक करेगा रक्त संरक्षित

अम्बेडकरनगर: सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका अदा कर रही प्रसिद्ध गाज़ी फाउंडेशन संस्था द्वारा आगमी 13 जून शक्रवार को वृहद स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या ने रक्तवीरों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया जाएगा। राजकीय महामाया एलोपैथिक मेडिकल कालेज सद्दरपुर में संचालित रक्तकोष की टीम द्वारा सभी रक्तवीरों से रक्त संग्रहित करेगा।


गाज़ी फाउंडेशन के चेयरमैन समाजसेवी मुराद अली ने बताया कि उक्त रक्तदान काफी बड़े स्तर पर लगाया जा रहा है जिसमें सभी रक्त वीरों से पहुंचने की अपील की गई है। श्री मुराद ने बताया कि आगामी शुक्रवार की शाम 03 से 06 बजे के बीच अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है।
बताते चलेंकि गाज़ी फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा जनपद के सामाजिक कार्यों में काफी बढ़चढ़ कर भाग लिया जाता है। गाज़ी फाउंडेशन के चेयरमैन मुराद अली अपनी टीम की मदद से लगातार सामाजिक कुरितों के खिलाफ आवाज़ उठाते रहते हैं तथा रक्तदान, लावारिश शवों का अंतिम संस्कार, जरूरत मंदों को चिकित्सीय सेवा, शादी विवाह में यथासम्भव सहयोग आदि का कार्य बढ़चढ़ कर किया जाता है।
बहरहाल आगामी 13 जून शुक्रवार की शाम 03 बजे से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन महामाया मेडिकल कॉलेज के ब्लडबैंक टीम के सहयोग से आयोजित किया गया है जिसमें बड़ी मात्रा में ब्लड डोनेट कराने की रणनीति बनाई गई है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!