WhatsApp Icon

रक्त की कमी को दूर करने के लिए आगे आया गाज़ी फाउंडेशन, रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़

Sharing Is Caring:

गाजी फाउंडेशन ने अपने सातवें स्थापना दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर

बीसीटीवी वैन अयोध्या मंडल के सहयोग से हुआ रक्तदान शिविर

40 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

अम्बेडकनगर: सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाली गाज़ी फाउंडेशन ने अपने सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर किया।


विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर गाज़ी फाउंडेशन के अध्यक्ष व एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष मुराद अली के नेतृत्व में 45 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिए पंजीयन कराया जिसमें स्वस्थ पाए गए 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में गाजी फाउंडेशन के प्रमुख राष्ट्रीय अध्यक्ष मुराद अली जी ने 45 वीं बार रक्तदान किया और साथ ही युवा मित्र समाजसेवी सद्दाम हुसैन ने 22वी बार रक्तदान किया। महामाया मेडिकल कॉलेज के ब्लडबैंक व बीसीटीवी वैन अयोध्या मंडल के सहयोग से काफी सफल रक्तदान शिविर सम्पन्न हुआ।
रक्तवीरों में मुख्य रूप से समाजसेवी मोहम्मद तालिब, महताब आलम, बाबू खान, डॉक्टर एम.ए अंसारी, मकसूद अंसारी, शकील अहमद, आलीशान, मोहम्मद सैयद, कासिम जमील, नूर आलम, मोहम्मद हामिद, रजब अली, जबीउल्लाह, कामरान अकमल, मोहम्मद सरफराज, सुजल, कुणाल यादव, अली मेहंदी, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद दाऊद, मोहम्मद अफसर, कामरान सिद्दीकी, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद रेहान खान, मोहम्मद मोमनीन, जाहिर अख्तर, मोहम्मद आमिर अंसारी, शाहिद, सलाहुद्दीन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद शकील, अनमोल, नूर आलम, मोहम्मद खालिद, मकसूद हक्कानी, मोहम्मद हमजा, मोहम्मद अहमद आदि शामिल रहे। साथ में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी बरकत अली व विवेक शाही भी मौजूद रहे।
रक्तकेंद राजकीय मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर सिद्धांत त्रिपाठी, मंडल पीआरओ बिंदेश्वरी प्रसाद,लैब टेक्नीशियन नवीन दीक्षित, काउंसलर दीपक नाग, अमित तिवारी, रंजना, विपुल, संजय उपाध्याय, समीना, शिव बहादुर उपस्थित रहे।
बताते चलेंकि जनपद ही नहीं बल्कि गैर जनपदों के लोग भी गाज़ी फाउंडेशन से मरीजों की जान बचाने के लिए निःशुल्क रक्त लेते हैं जिसकी खूब चर्चाएं भी होती है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!