WhatsApp Icon

विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर गाजी फाउंडेशन का मानवीय मिशन, 11 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर गाजी फाउंडेशन ने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर (टांडा) में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

गाजी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एआईएमआईएम प्रदेश सचिव मुराद अली के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुल 14 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 11 रक्तवीरों ने सफलतापूर्वक रक्तदान कर समाज को मानवता का संदेश दिया।

रक्तदान करने वालों में शेबू इदरीसी, मोहम्मद हेलाल, मोहम्मद सैफी, सलाहुद्दीन, विश्वनाथ, अफजल खान, मोहम्मद रेहान रजा, तौसीफ अनवर, आसिफ वकार बेग, आफाक आलम और मोहम्मद अजमल शामिल रहे।

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों, रक्तदान केंद्र के कर्मचारियों तथा गाजी फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया। शिविर के दौरान रक्तदान के महत्व पर भी जागरूकता फैलायी गई और लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की गई।

इस अवसर पर मुराद अली ने कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी अजनबी को नया जीवन दे सकता है। समाज के हर सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।”

गाजी फाउंडेशन ने सभी रक्तवीर साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह अमूल्य योगदान किसी जरूरतमंद की सांसों की डोर बचाने में अहम भूमिका निभाएगा। बताते चलेंकि गाजी फाउंडेशन द्वारा अभी तक 6012 यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंदों की निःशुल्क सेवा की जा चुकी है जो अपने आप मे ऐतिहासिक कार्य है।

विश्व रक्तदान दिवस से पहले आयोजित यह शिविर न केवल रक्त संग्रह का माध्यम बना, बल्कि समाज में सेवा, सद्भाव और मानवता का मजबूत संदेश भी छोड़ गया।

अन्य खबर

सड़कों पर घूम रहे निराश्रित स्वानों पर प्रशासन सख्त, हर महीने चलेगा पकड़ने और टीकाकरण का अभियान!

रातभर सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, राम-भरत मिलन के साथ संपन्न हुआ बसखारी का ऐतिहासिक आयोजन, मजनू पिजड़ा की रही चर्चा

लखनऊ में छिपा बैठा था टाण्डा का ₹50 हजार का इनामी, पुलिस ने घर से दबोचा

error: Content is protected !!