WhatsApp Icon

दो दिन से लापता युवक का तीसरे दिन बंधा के निकट संदिग्ध हालत में मिला शव

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: अलीगंज थानाक्षेत्र में संचालित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के निकट स्थित एनटीपीसी बंधा के पास एक 26 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ जिसकी शिनाख़्त रवि पुत्र हरिश्चंद्र निवासी फत्तेपुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


परिजनों का कहना है कि रवि मंगलवार से अचानक गायब हो गया था जिसकी तलाश मंगलवार व बुधवार को रिश्तेदारों, मित्रो व आसपास के क्षेत्रों में कई गई लेकिन जब कोई सिराज नहीं लगा तो गुरुवार की सुबह अलीगंज थाना पर तहरीर देकर गुमशुदा रवि की तलाश करने की गोहार लगाई गई। गुरुवार देर शाम में ही अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के निकट बने बंधे के पास अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर अलीगंज पुलिस तत्काल पहुंची और गायब रवि के परिजनों के बताए अनुसार शक के आधार पर रवि के परिजनों को बुला कर शव दिखाया गया तो परिजनों ने तत्काल उसकी पहचान रवि पुत्र हरिश्चंद्र के रूप में कर दिया। शिंकहत होने के बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अलीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!