WhatsApp Icon

गौहर अली शाह मस्जिद से चोरी दानपात्र सहित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बाबा गौहर अली शाह मस्जिद से दानपात्र चोरी कर उसे बेचने जा रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


गत 25 जनवरी की रात्रि में टाण्डा नगर के अलीगंज थानाक्षेत्र में स्थित कश्मिरिया पर मौजूद बाबा गौहर अली शाह मस्जिद से चोरी हुई दानपात्र के सम्बंध में अलीगंज पुलिस ने मुकदमा संख्या 25/25 पर धारा 331(2) व 305 बीएनएस दर्ज किया था जिस का शीघ्र पर्दाफाश करने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश व एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय की निगरानी व सीओ टाण्डा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित गया था। बाबा गौहर अली मस्जिद के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुखबिर की सूचना पर मोजनपुर क्रासिंग के पास से बिलाल अहमद उर्फ फूलबाबू पुत्र कबीर अहमद निवासी हजियापुर थाना अलीगंज को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने उक्त दानपात्र को आसोपुर भट्टे के पास एक झोपड़ी में रखा हुआ था जिसको बेंचने जा रहा था लेकिन पुलिस ने समय से गिरफ्तार कर लिया।
बहरहाल मस्जिद से चोरी कर गायब हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर दानपात्र बरामद करने में अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.