WhatsApp Icon

भव्य शोभायात्रा में ‘गणपति बप्पा मोरया’ का लगा जयकारा, भगवान गणेश की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: गणेश चतुर्थी के अवसर पर जलालपुर में भाजपा नगर महामंत्री आनंद मिश्र के आवास पर स्थापित भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा का शनिवार को विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका समापन तमसा नदी में प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ।
शोभायात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पश्चिम दिशा में श्रद्धालु ऋषिकेश सैनी, बंटी मिश्र, रंजीत सैनी और गुड्डन मिश्र ने श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए। यह शोभायात्रा घसियारी टोला, यादव चौराहा, शहीद पार्क, बाबा पलटू साहब मंदिर होते हुए शिवाला पक्का घाट तक पहुँची। यहाँ भव्य आरती के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। डीजे, गाजे-बाजे और भक्ति गीतों से सजी इस शोभायात्रा में पूरा नगर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। चक्र सुदर्शन मंदिर के निकट भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, विकास निषाद और सोनू गुप्ता ने पुष्पवर्षा कर भगवान गणेश को माला पहनाकर पूजन-अर्चन किया।


यात्रा में वरिष्ठ नेता केशव श्रीवास्तव, शाश्वत मिश्र, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, शिवराम मिश्र, बेचन पांडे, सुरेश गुप्त, मानिक चंद सोनी, नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, दीपचंद सोनी, राजन मिश्र, आशाराम मौर्य, सुरेंद्र सोनी, विनय मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान कोतवाल संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में जैद अहमद, वंदना सरोज, राशिद खान और राकेश कुमार समेत पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा, जिससे यात्रा शांति और सुव्यवस्था के साथ संपन्न हुई।

अन्य खबर

टाण्डा में सपा टिकट की जंग तेज! विधायक राममूर्ति के बीच राम सकल की एंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर ठोंकी दावेदारी—‘टिकट मिला तो 100% जीत’ का दावा

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

error: Content is protected !!