अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली पुलिस ने मुबारकपुर गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी करने वाले को मुखबिर की सूचना पर रंगेहाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
टाण्डा कोतवाली पुलिस टीम की पूछताछ पर अभियुक्त गणेश पाण्डेय उर्फ उत्सव पुत्र संतोष पाण्डेय निवासी ग्राम सरावा हमजापट्टी थाना आलापुर ने बताया कि पिछले 8-10 दिनों से महादेवा में स्थित गैस गोदाम के आसपास घूमता रहता था और जब भी मौका मिलता तो चौकीदार से नज़र बचा कर दरवाजे से ही गोदाम में घुस जाता और छिपते छिपाते हुए एक गैस सिलेंडर चुराकर यहीं झाड़ी में छिपा देता था।
गोदाम से गैस सिलेंडर चोरी करने वाले गणेश पाण्डेय उर्फ उत्सव को एसआई आलोक शुक्ला व कांस्टेबल संजीव शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया जिसके खिलाफ टाण्डा कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 350/25 पर बीएनएस की धारा 305(क) व 317 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।








