WhatsApp Icon

दुराचार के मुकदमे को गैंगरेप में तब्दील कर पुलिस ने फरार आरोपियों को किया गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गत दिनों टाण्डा कोतवाली क्षेत्र में हुए एक गैंगरेप मामले में पुलिस ने दुराचार का मुकदमा दर्ज कर मुख्य अभियुक्त को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मुकदमे में दुराचार की धारा को तरमीम कर सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढा दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार टाण्डा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 82/24 पर 376, 323, 506 व पास्को के तहत मिथुन पुत्र सुग्रीव निवासी सदर अली मीरानपुर थाना इब्राहिमपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। उक्त मुकदमा में नाबालिग पीड़िता द्वारा दो अन्य अभियुक्तों को भी मुलजिम बनाया गया जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने 376 को 376-D में तरमीम करते हुए 42 वर्षीय आरोपी रवीन्द्र यादव पुत्र राजमन यादव निवासी ग्राम चिन्तौरा (ईदगाह) थाना कोतवाली टाण्डा व 16 वर्षीय बालअपचारी सुन्दर यादव पुत्र रामसूरत यादव निवासी चिन्तौरा (ईदगाह) थाना कोतवाली टाण्डा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जिला कारागार भेज दिया गया।

अन्य खबर

लोकतंत्र सेनानी को सलामी, जननेता की मां को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि, शोक में डूबा जिला

आंधी का कहर: आशियाना उजड़ा, पेड़ गिरा, टेंट उड़ा—किसानों पर भी मार

नागपुर में ‘राम सेवा’ का सम्मान: अम्बेडकरनगर के मनीष त्रिपाठी बने आकर्षण का केंद्र

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.