WhatsApp Icon

बंधक बना कर भूमि बैनामा कराने वाले गिरोह का गैंगस्टर आरोपी गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नवागत पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ के सख्त दिशा निर्देश मित्र पुलिस आपराधिक क्षवि वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके ख़िलाफ़ सख्त कार्यवाही करती नज़र आ रही है।


हंसवर पुलिस ने मंगलवार को गैंगेस्टर अभियुक्त शादाब पुत्र सगीर अहमद निवासी बरही एदिलपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जिला कारागार भेज दिया हैं। आरोपी शादाब के खिलाफ आधा दर्जन आपराधिक मुकदमा दर्ज है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आमजनों को भयभीत कर एवं बंधक बना कर उनसे भूमि बैनामा करा लेता है और शादाब भी उसी गैंग का है जिसके खिलाफ लोग गवाही देने से डरते हैं। शादाब के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत कार्यवाही कि गई है।

अन्य खबर

महंगा धागा, सस्ता कपड़ा और बुनकर बेहाल! बुनकरों हड़ताल का ऐलान

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

error: Content is protected !!