WhatsApp Icon

फुटबाल मैच में जलालपुर व टाण्डा के बीच हुआ कड़ा मुकाबला – समाजसेवियों ने बढ़ाया हौसला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मुबारकपुर फुटबाल टूर्नामेंट में जलालपुर की उस्मानिया टीम का सीधा कड़ा मुकाबला टाण्डा की आज़ाद टीम से हुआ जिसको देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। सोमवार को दूसरे राउंड के छठवें मैच का शुभारंभ समाजसेवी व युवा नेता मो.अमीर व सभासद आशीष यादव ने संयुक्त रूप से परिचय प्राप्त कर किया।

एसएस एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष मो.आमिर ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए मुबारकपुर फुटबाल टूर्नामेंट टीम को मुबारकबाद पेश किया। श्री आमिर ने कहा कि टेक्नोलॉजी के इस युग में युवाओं का रुझान मोबाइल, नोटबुक, लैपटॉप की तरफ आकर्षित हो गया है जिससे तरह तरह की बीमारियों से युवा पीढ़ी घिरती चली जा रही है लेकिन ज़मीन से जुड़े खेलों को प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में जज़्बा पैदा करने का सराहनीय कार्य कर रही मुबारकपुर फुटबॉल टूर्नामेंट टीम के सभी पदाधिकारी काबिले तारीफ काम कर रहे हैं। उक्त मौके पर मुबारकपुर सभासद आशीष यादव ने भी मुबारकपुर फुटबाल टूर्नामेंट टीम की सराहना किया।


तिवारी चौराहा के निकट मुबारकपुर में सोमवार को आयोजित मैच में जलालपुर की उस्मानिया टीम का सीधा कड़ा मुकाबला टाण्डा की आज़ाद टीम से हुआ जिसमें टाण्डा की आज़ाद टीम ने तीन गोल मार कर उस्मानिया जलालपुर को पराजित कर दिया। उक्त मौके पर शमशाद खान, सपा नेता खालिद मियां, मो.नौशाद उर्फ मुन्ना, अब्दुल गफूर, नूरे आलम अंसारी, दानिश अंसारी, मसरूर अंसारी, सकलैन अख्तर आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

10 दिनों का इंतजार खत्म! जलालपुर-नवादा बिजली महकमे को मिले नए अफसर, अब दौड़ेगी व्यवस्था

प्रेस क्लब हुआ हाईटेक, CCTV के साथ अनुशासन पर भी कड़ा पहरा, गरिमा से खिलवाड़ पड़ेगा भारी

पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर एक्शन! दोबारा हुए अतिक्रमण पर फिर चलेगा अभियान, सड़क-नाली निर्माण में आई तेजी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.