WhatsApp Icon

पेट्रोल पम्प पर घटतौली की खुली पोल तो मालिक ने डबल तेल देते हुए उपभोक्ता से मांगी माफ़ी, कर्मचारी को किया कार्यमुक्त

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बीते कुछ महीनो से जलालपुर क्षेत्र में विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की घटतौली बढ़ गई है जिसके परिणाम स्वरूप जलालपुर कस्बे स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आए युवक को कम पेट्रोल देने पर विवाद शुरू हो गया जिस पर पंप मालिक ने सारा दोष कर्मचारियों पर मढ़ते हुए उपभोक्ता को दोगुना तेल देकर माफी मांगते हुए वापस भेज दिया।


जलालपुर तहसील क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी ने अपना नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि रविवार की शाम लगभग 03 बजे वह सुल्तानपुर अपनी रिश्तेदारी जा रहा था। कस्बे में स्थित एस के फिलिंग स्टेशन पर उसने डेढ़ सौ रुपए का पेट्रोल अपनी बाइक में भरवाया। पेट्रोल भरने के उपरांत फ्यूल इंडिकेटर के ऊपर ना चढ़ने पर जब इसकी शिकायत की गई तो पेट्रोल पंप कर्मी आक्रामक हो उठा। इस दौरान पेट्रोल पंप मैनेजर व मालिक भी आकर कर्मचारी का पक्ष लेने लगे और अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया। उपभोक्ता व पेट्रोल पंप कर्मचारी के बीच हो रहे विवाद की सूचना पर पहुंचे व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल व मंत्री देवेश मिश्रा द्वारा दोनों पक्षों को शांत कराते हुए बाइक की टंकी का पेट्रोल निकलवाया गया जो तो उसमें 01 लीटर से भी कम पेट्रोल निकला। अपनी गर्दन फंसती देख आनन फानन में पेट्रोल पंप संचालक द्वारा कर्मचारी पर सारा दोष मढ़ते हुए उसे कार्य मुक्त कर दिया और पीड़ित उपभोक्ता को दूना तेल देते हुए मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया। संचालक द्वारा माफी मांगने पर उपभोक्ता ने पुनरावृति न करने की हिदायत देते हुए कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। जबकि घटतौली को लेकर इसके पूर्व भी कई बार विवाद हुआ है।

अन्य खबर

एनटीपीसी टांडा में गूंजे विश्वकर्मा पूजन के जयकारे, विशाल भंडारे में उमड़ा उत्साह

UPI शुल्क पर गरमाई सियासत, कांग्रेस का व्यापारियों से जनसंपर्क; भाजपा नेताओं को पूजन सामग्री भेंट करने की तैयारी

तहसील-कोतवाली के बीच कॉलेज से सटकर स्पा सेंटर! प्रशासनिक छापे से मचा हड़कंप, लाइसेंस-दस्तावेज तलब

error: Content is protected !!