WhatsApp Icon

आंधी व बरसात में नुकसान हुई फसलों का किसानों को मिलेगा मुआवजा : जिलाधिकारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी ने आंधी पानी से बर्बाद हुई रवि की फसलों की रिपोर्ट तलब करते हुए कहा कि शासन की मंशानुसार कृषकों को हुए नुकसान का मुआवजा शीघ्र दिया जाएगा।


जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंशानुसार बारिश/ओलावृष्टि/आंधी/तूफान और बज्रपात से प्रभावित कृषकों को त्वरित मदद एवं सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए दिशा निर्देश जारी किया है। जिलाधिकारी श्री अविनाश नेबजनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बारिश/ओलावृष्टि/आंधी/तूफान आदि से प्रभावित क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहने एवं प्रभावित लोगों की तत्काल मदद करने के निर्देश दिया है। उन्होंने फसलों के हुए नुकसान का तत्काल आंकलन सुनिश्चित कराने और आंकलन की रिपोर्ट तत्काल शासन को प्रेषित करने और त्वरित कार्रवाई करते हुए शासन के मंशानुसार यथाशीघ्र सहायता राशि संबंधित को उपलब्ध कराने की कार्यवाही करने के निर्देश दिया है।
बताते चलेंकि रवि की फसलें पूरी तरह तैयार है लेकिन अधिकांश किसानों द्वारा उन्हें संरक्षित नहीं किया जा सका है और इसी बीच बुधवार रात्रि में अचानक तेज आंधी के साथ बरसात भी हुई जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है। उक्त नुकसान के दृष्टिगत शासन की मंशा पर जिला प्रशासन ने कृषकों को मुआवजा मुहैय्या कराने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.