WhatsApp Icon

अग्निदेव का अन्नदाताओं पर टूटा कहर – कई बीघा तैयार फसल स्वाहा – अग्निशमन विभाग मस्त

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मार्च के अंतिम सप्ताह से गर्मी के मौसम ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है जिसके कारण खेतों में आग लगने के क्रम भी तेज हो गया है। आग लगने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नज़र आ रहा है जिससे किसान परेशान नज़र आ रहा है। किसान अग्निशमन विभाग की शिथिलता का खामियाजा भुगतने पर मजबूर है।


आलापुर तहसील क्षेत्र के संदहा मझगवां ग्राम में विद्युत शार्टसर्किट से खेत में भयंकर आग लग गई जिसकी चपेट में आने से 12 बीघा से अधिक तैयार फसल जलकर स्वाहा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान किशोर पासवान, मेवालाल पासवान, वकील सिद्दीकी, नसीर सिद्दीकी, संतराम, नंदलाल, बाबूराम आदि किसानों की फसलें जलकर बर्बाद हो गई है। किसानों का कहना है कि ग्रामीणों के अथक प्रयास के कारण आग पर काबू पाया गया। आग लगने की सूचना के काफी देर बाद अग्निशमन की टीम पहुंची जिसके कारण नुकसान अधिक हुआ। अग्निशमन विभाग द्वारा जनजागरूकता का कोई कार्यकरण नज़र नहीं आ रहा है और ना ही अग्निशमन कर्मचारी एक्टिव नज़र आते हैं जिसके कारण अग्निकांड तक पहुंचने में अग्निशमन यंत्रों को देरी हो जाती है और आम लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
बहरहाल अप्रैल के प्रथम सप्ताह में तेज धूम व हवा के थपेड़ों से जहां आम जनजीवन अस्तव्यस्त नज़र आ रहा है वहीं किसानों की तैयार फसल पर अग्निदेव का कहर भी टूट रहा है लेकिन अग्निशमन विभाग मस्त होकर अपनी ड्यूटी निभाने का दावा कर रहा है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!