WhatsApp Icon

फ़र्ज़ी ढंग से ट्रक खरीद कर लाभ अर्जित करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: महरुआ पुलिस टीम द्वारा तीन अभियुक्त को फर्जी तरीके से वाहन खरीद कर लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से बेचने ले जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया है।


अहिरौली पुलिस का दावा है कि क्षेत्र की देखभाल व तलाश वांछित व श्रावण मास काँवड यात्रा रूट शान्ति व्यवस्था के लिए हो रहे क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर महरूआ पुलिस टीम द्वारा बहदग्राम कटरिया बडागांव से तीन व्यक्ति अनिरुद्ध सिंह उर्फ टिंकल सिंह पुत्र माधव प्रसाद सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम करपिया थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी, सत्य प्रकाश जयसवाल पुत्र राम लगन जयसवाल उम्र करीब 28 वर्ष निवासी पिलाई थाना महरुआ व संजय कुमार मिश्रा पुत्र उदय राज मिश्रा उम्र करीब 35 वर्ष निवासी पिताम्बरपुर कलां थाना कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर को फर्जी तरीके से वाहन खरीद कर लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से बेचने हेतु ले जा रहे एक अदद ट्रक का केबिन व 30 अदद ट्रक के टायर व एक अदद ट्रक का एयर लेने वाला पार्ट (एयर क्लीनर) व घटना मे प्रयुक्त एक अदद ट्रक नम्बर UP44BT0704 के साथ समय करीब 02.15 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 132/25 धारा 318(4), 317(2) BNS पंजीकृत कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा गया।
उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में महरुआ थानाध्यक्ष यादवेन्द्र सोनकर, एसआई अमित कुमार सिंह, एसआई सुधीर कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल बाबर अली व धीरज कुमार, कांस्टेबल सन्तोष यादव, रोहित कुमार शामिल रहे।

अन्य खबर

उर्स-ए-मखदूम अशरफ में सुरक्षा का हाईटेक पहरा, तीसरी आंख से पल-पल की निगरानी, प्रशासन और इंतजामिया कमेटियां पूरी तरह अलर्ट

108 कन्याओं का पूजन, भोजन और वस्त्र वितरण के साथ मना कैबिनेट मंत्री नंदी का ‘पुनर्जन्मोत्सव’

‘तालाब’ बना टाण्डा बस स्टेशन! विशाल परिसर जलमग्न, पड़ोसी घरों में घुस रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.