WhatsApp Icon

संदिग्ध हालत में झूलता मिला युवक का शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


घटना कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के ग्राम सभा शाहपुर फिरोजपुर के मलिकपुर छितौनी पुरवे का चंद्रशेखर पुत्र अनारे उम्र 35 वर्ष की फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव देख परिजनो में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। उक्त घटना से क्षेत्र में तरह तरह की पर चर्चाऐं है वहीं पर मृतक के माता पिता ने मृतक की पत्नी अंकिता पर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। मौके पर ग्राम प्रधान शैलेंद्र कुमार यादव समेत सैकडो़ की संख्या में ग्राम वासी मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है एवं आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!