WhatsApp Icon

आधार कार्ड बनवा कर वापस आ रहे दो सगे भाइयों का एक्सीडेंट – एक की मौत व दूसरे की हालत गंभीर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत इल्तिफ़ातगंज की कूड़े ढोने वाली गाड़ी की तेज रफ्तार टक्कर में एक युवक की मौके पर हुई मौत दूसरे को महामाया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अलनपुर गाँव के पास अवसानपुर से वापस दो सगे भाइयों को इल्तिफ़ातगंज जा रही कूड़े ढोने वाली गाड़ी भीषण भिड़ंत हो गई। दोनों भाई अभिषेक व अंकित उर्द दीपक पुत्र विश्राम निवासी अचलूपुर थाना इब्राहिमपुर इल्तिफ़ातगंज में स्थित डाकघर से आधार कार्ड बनवाकर लौट रहे थे कि कूड़ा गाड़ी से बाइक में भिड़ंत हो गई। उक्त हादसा में 18 वर्षीय अभिषेक की दर्दनाक मौत ही गई जबकि 16 वर्षीय अंकित उर्फ दीपक को टाण्डा सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे महामाया मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है जहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!