WhatsApp Icon

ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन, नगर पालिका पर जमावड़ा

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकनगर: नगर क्षेत्र जलालपुर में ठेकेदार द्वारा ई-रिक्शा चालकों से जबरन वसूली के खिलाफ सोमवार को दर्जनों ई-रिक्शा चालकों ने नगर पालिका कार्यालय के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। चालकों ने अपने ई-रिक्शों को नगर पालिका परिसर में खड़ा कर कार्य बाधित किया, जिससे शहर में आवागमन काफी प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बन गई।


बताया गया कि जलालपुर नगर पालिका द्वारा दो माह पूर्व टैक्सी स्टैंड का ठेका किया गया था, जिसके बाद से ठेकेदार ई-रिक्शा चालकों से 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जबरन टैक्स वसूल रहे हैं। जबकि इसके पूर्व कभी भी इस तरह की वसूली नहीं की गई थी। चालकों का आरोप है कि कई बार इस अवैध वसूली की शिकायत अधिशासी अधिकारी से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे प्रोत्साहित होकर ठेकेदारों द्वारा मनमानी और दबाव लगातार जारी रहा।
प्रदर्शन के दौरान चालक अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार से मिले और इस जबरन टैक्स वसूली को तत्काल बंद करने की मांग किया। उनका कहना है कि बिना किसी वैधानिक आदेश के ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली करना नियमों के विरुद्ध है।
इस मौके पर चालक संगठन के सदस्य विवेक अंसारी, मोहम्मद सलीम, राम नसरुल्लाह को मोहित राम, नदीम, नसरुल्लाह सहित दर्जनों ई-रिक्शा चालक मौजूद रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!