WhatsApp Icon

सावधान ! सपा प्रदेश सचिव के नाम से फ़र्ज़ी बना एफबी एकाउंट – ऑनलाइन मांगा जा रहा है उधार पैसा

Sharing Is Caring:

सावधान ! सपा प्रदेश सचिव के नाम से फ़र्ज़ी बना एफबी एकाउंट – ऑनलाइन मांगा जा रहा है उधार पैसा

अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व बुनकर नेता के नाम स्व फ़र्ज़ी फेसबुक एकाउंट बना लिया गया है और मैसेंजर व व्हाट्सएप्प के माध्यम से अर्जेंट जरूरत बता कर ऑनलाइन पैसा उधार के रूप में मांगा जा रहा है।
टाण्डा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी के सिम्बल पर चुनाव लड़ चुके सपा के प्रदेश सचिव व बुनकर नेता इंजीनियर एजाज अहमद अंसारी की तश्वीर लगा कर फ़र्ज़ी फेसबुक एकाउंट तैयार कर लिया गया है तथा मैसेंजर एवं नए व्हाट्सएप्प नंबर से अर्जेंट जरूरत बता कर मोटी रकम की मांग की जा रही है।

उक्त शिकायत पर बुनकर नेता इंजीनियर एजाज अहमद ने अपने फेसबुक एकाउंट पर लाइव आकर बताया कि उनके नाम से फ़र्ज़ी फेसबुक एकाउंट बनाया गया है एवं व्हाट्सएप्प नंबर 8741924510 से उनके पहचान के लोगों को मैसेज भेज कर अर्जेंट उधारी मांगी जा रही है। श्री एजाज ने कहा कि उन्हें किसी तरह की आवश्यकता नहीं है और अगर कोई उनके नाम पर पैसा आदि की मांग करता है तो उसे कदापि ना दें बल्कि उसके खिलाफ पुलिस व साइबर सेल में शिकायत दर्ज करायें।

अन्य खबर

प्रेस क्लब हुआ हाईटेक, CCTV के साथ अनुशासन पर भी कड़ा पहरा, गरिमा से खिलवाड़ पड़ेगा भारी

पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर एक्शन! दोबारा हुए अतिक्रमण पर फिर चलेगा अभियान, सड़क-नाली निर्माण में आई तेजी

सपाइयों की हुंकार के बाद अब कांग्रेस का वार, राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कई नेता हाउस अरेस्ट

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.