WhatsApp Icon

काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है ईद का पर्व, कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज़ सम्पन्न, डीएम एसपी ने दी शुभकामनाएं

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (आलम खान एडिटर की रिपोर्ट) पवित्र माह रमज़ान के 29 रोजा पूरा कर चन्द्र दर्शन के उपरांत सोमवार को ईद उल फितर की नमाज़ भारी सुरक्षा व व्यवस्था के बीच सभी ईदगाहों एवं मस्जिदों में अदा हुई जहां देश की तरक्की व खुशहाली के साथ विश्व शांति की दुआएं मांगी गई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बच्चों में चॉकलेट वितरण कर ईद पर्व की शुभकामनाएं दिया। हिन्दू समाज के लोगों द्वारा रोजदारों पर पुष्पवर्षा कर आपस सौहार्द को मजबूत बनाये रखने का संदेश दिया।


रविवार को चन्द्र दर्शन होने के बाद से ही ईद की बधाइयों व शुभकामनाओं का दौर तेज़ हो गया। सोमवार को ईदगाहों व मस्जिदों में ईद उल फितर की विशेष नमाज़ अदा की गई। टांडा, अकबरपुर व जलालपुर नगर पालिकाओ के अलावा जनपद की विभिन्न नगर पंचायतों द्वारा भी साफ साफ व चूने का छिड़काव शानदार ढंग से कराया गया था। प्रशासनिक व पुलिस बंदोबस्त व्यवस्था काफी सक्रिय नज़र आई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस कप्तान केशव कुमार ने अकबरपुर ईदगाह पर पहुंच कर बच्चों में चॉकलेट वितरित किया एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों से मिल कर ईद की शुभकामनाएं दिया। टांडा ईदगाह पर भारी भीड़ होने के कारण दो बार मे ईद की नमाज़ अदा हुई जहां भारी सुरक्षा के मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की रही। टांडा ईदगाह पर सांसद लालजी वर्मा व टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने लोगों से गले मिलकर ईद की बधाइयां दिया। मुबारकपुर ईदगाह में भी शांतिपूर्ण माहौल में नमाज़ अदा कर दुआएं मांगी गई। टांडा एसडीएम डॉ शशि शेखर, सीओ शुभम कुमार सिंह, टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, क्राइम प्रभारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, एसएसआई वेद प्रकाश यादव आदि लगातार क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से मिलते नज़र आये। ईदगाहों सहित मस्जिदों व प्रमुख स्थानों पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था नज़र आई। जलालपुर ईदगाह पर मौलाना हबीबुर्रहमान नूरी ने हिंदुस्तान की तरक्की व आमचैन की दुआएं मांगते हुए ईद की सेवई के साथ होली की गोझिया खा कर आपसी भाईचारा को मजबूत बनाने का संदेश दिया। अकबरपुर में ईद की नमाज़ अदा करने आये रोजदारों पर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक शाही, पूर्व प्रधान दिनेश कुमार, विपिन मिश्रा, अमर नाथ पांडेय, सुरेश गुप्ता, रजनीश निगम, शुभम यादव, संतोष कुमार, सुजीत यादव, मो.हेलाल, एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष मुराद अली, निजमुलहक अंसारी आदि द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम समजसेवी बरकत अली द्वारा प्रायोजित किया गया था लेकिन सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण शामिल नहीं हो सके।
उक्त मौके लार जिलाधिकारी अविनाश सिंह आपसी भाईचारा का संदेश देते हुए कहा कि भारत एक महान देश है, जहां विभिन्न धर्मों और सम्प्रदाय के बीच प्रेम, सौहार्द और सहिष्णुता अनुकरणीय है। यहां सभी लोग एक दूसरे के त्योहारों में शिरकत करते हैं और आपसी सम्मान के साथ खुशियां बांटते हैं। यही हमारी ताक़त है, जो प्रदेश व देश को मजबूत बनाती है।
बहरहाल पवित्र माह रमज़ान के रोजे पूरे होने के उपरांत परंपरानुसार ईद उल फितर की नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा कर देश व विश्व के लिए दुआएं मांगी गई तथा मुस्लिम समुदाय के साथ अन्य समुदाय के लोगों द्वारा भी एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।

सूचना न्यूज़ के सभी पाठकों को चैत्र नवरात्र व ईद उल फितर की मुबारकबाद व शुभकामनाएं।

अम्बेडकर नगर की किसी भी घटना, दुर्घटना या कोई समस्या, खबर आदि की सूचना 8400788858 पर व्हाट्सअप करें। धन्यवाद

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!