WhatsApp Icon

ईद पर्व व नमाज़ जुमा पर मतदान को लेकर मस्जिद से की गई बड़ी अपील

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े पर्व ईद उल फित्र व साप्ताहिक नमाज़ जुमा के दौरान मतदान को लेकर मस्जिद से बड़ी अपील की गई है।


टाण्डा नगर में संचालित प्रसिद्ध मदरसा ऐनुल उलूम के प्रबंधक मौलाना अदील अहमद द्वारा मदनी मस्जिद में नमाज़ ईद उल फित्र व जुमा की नमाज़ के दौरान मतदान को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। मौलाना अदील अहमद ने कहा कि देश के प्रत्येक व्यक्ति को मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने एवं अपने परिवार में 18 वर्ष होने वालों का नाम बढ़वाने के लिए जागरूक होने की जरूरत है और मतदान के दिन स्वयं मतदान करें और एक एक मतदाताओं से मतदान कराएं। श्री अदील ने कहा कि हम प्रत्येक वर्ष जैसे ईद मानते हैं उसी तरह से प्रत्येक पांच वर्ष में राष्ट्रीय पर्व मानते हुए मतदान करें। उन्होंने कहा कि मतदान करना सामाजिक व सियासी फ़र्ज़ है इसलिए काम व खाना पीना छोड़ कर मतदान करें जिससे राष्ट्रीय एकता व अखण्डता तथा लोकतांत्रित व्यवस्था अत्याधिक मज़बूत हो सके।

अन्य खबर

श्रद्धा यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर पुनः 51 महिलाओं को मिलेगी आत्मनिर्भरता की सौगात, चयन प्रक्रिया पूरी

अकबरपुर में दिनदहाड़े मौत का तांडव! मारपीट के बाद युवक ने तोड़ा दम, आधा दर्जन नामजद

लखनऊ में लगी आग की लपटों ने तोड़ी अफसरों की नींद, कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी शुरू

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.