WhatsApp Icon

दुर्गा पूजा समितियों के साथ केंद्रीय महासमिति ने बैठक कर महापर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कसी कमर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: श्री झारखण्ड महादेव मंदिर परिसर छज्जापुर टांडा में श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के नेतृत्व में आने वाली शारदीय नवरात्र पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एक अति आवश्यक बैठक आहूत की गई थी जिसमें महासमिति के पदाधिकारी तथा दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थिति रहे, जहां महापर्व के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में महासमिति के अध्यक्ष विशाल मांझी, महामंत्री दिनेश मौर्य, संतोष अग्रवाल, अनिल कन्नौजिया, विनोद मांझी, दिनेश चौरसिया,अप्पू सोनी,जंग बहादुर कन्नौजिया, दशरथ मांझी, सुरजीत मद्धेशिया, शैलेश यादव, राम मिलन ,तथा प्रमुख कमेटी के अध्यक्ष व महामंत्री श्री काली चौरा, अलीगंज, नव युवक दुर्गा पूजा समिति हनुमान गढ़ी, श्री शांति अष्टभुजी दुर्गा पूजा समिति रसूलपुर, श्री बाल दुर्गा पूजा समिति धौरहरा, श्री जय अम्बे दुर्गा पूजा समिति छज्जापुर, जय मां सिद्धिदात्री दुर्गा पूजा समिति कस्बा, श्री नवरात्रि बाल दुर्गा पूजा समिति छज्जापुर,

श्री झारखण्ड महादेव दुर्गा पूजा समिति श्री आदि शक्ति दुर्गा पूजा समिति कस्बा पश्चिमी, श्री बाल दुर्गा पूजा समिति ईदगाह आरखापुर, श्री दुर्गा पूजा समिति फत्तूपट्टी, महान दुर्गा पूजा समिति छज्जापुर दक्षिण, श्री जगत जननी मां तुषार वाहिनी दुर्गा पूजा समिति पुराना राम लीला, बाल दुर्गा पूजा समिति छोटी बाजार, श्री नवरात्र दुर्गा पूजा समिति छज्जापुर आदि लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.