श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति टाण्डा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र के छज्जापुर में स्थित श्री झारखंड महादेव मंदिर परिसर में रविवार शाम में श्री केंद्रीय दुर्गापूजा महासमिति के नेतृत्व में आने वाले शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर तैयारी बैठक की गई जिसमें आगामी 03 अक्टूबर दिन गुरुवार से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र पर माता रानी का पंडाल सजाने एवं प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
ज्ञात रहे माता रानी की प्रतिमा विसर्जन आगामी 13 अक्तूबर दिन रविवार को धूमधाम से किया जाएगा। शारदीय नवरात्र के पावन त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए महासमिति टाण्डा की सभी दुर्गा पूजा कमेटियों को दिशा निर्देशित करते हुए आने वाले पर्व को लेकर रणनीति बनाई।



