अम्बेडकरनगर: पूर्व निर्धारित समयानुसार बीती रात्रि बारात पहुंची और सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है। वर माला की रस्म के बाद पांव पूजने की रस्म के दौरान अचानक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया जिससे हंगामा खड़ा हो गया और मामला मंडप से उठ कर कोतवाली पहुंच गया जहां दोनों पक्ष व विवाह लगाने वाले से पुलिस पूंछतांछ कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर टडवां से बीती रात्रि अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सिझौली गांव में बारात गई थी जहां पांव पूजने की रस्म के दौरान दूल्हे के दोनों पैर की सभी उंगलियां ना होने के कारण दुल्हन ने रस्म अदा करने से इनकार कर दिया जिससे भारी हंगामा खड़ा हो गया। वधु पक्ष के लोगों का आरोप है कि दूल्हा के पैर की सभी उंगलियां नहीं थी तो उनसे छिपाया क्यों गया जबकि वर पक्ष के लोगों विवाह करने पर अड़े हुए हैं। विवाह पंडाल से कोतवाली पहुंचे दोनों पक्षों एवं विवाह लगाने की मध्यस्था करने वाले से पुलिस पूंछ तांछ कर कर रही है। उक्त घटना पूरे जनपद में चर्चा का विषय बन गई है।







