WhatsApp Icon

छोला भटूरा खाने वाले से पैसा मांगना दूकानदार को पड़ा भारी, हंगामा के बाद पहुंची पुलिस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के यादव चौराहा स्थित एक ठेले पर नाश्ता पानी की दुकान चलाने वाले दिलीप गुप्ता को उस समय भारी नुकसान उठाना पड़ा जब एक अज्ञात युवक ने छोला भटूरा खाने के बाद पैसे मांगने पर हंगामा शुरू कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक दुकान पर पहुंचा और छोला भटूरा सहित अन्य खाद्य सामग्री खा गया। जब दुकानदार ने रुपये मांगे, तो युवक ने गाली गलौज शुरू कर दी और गुस्से में आकर दुकान पर रखे खाद्य पदार्थ फेंकने लगा। विरोध करने पर युवक ने लाठी-डंडा उठाकर पथराव शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार दिलीप गुप्ता का कहना है कि इस घटना में उन्हें लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। हालांकि परिजनों के पहुंचने के बाद युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक दुकानदार की तरफ से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!