WhatsApp Icon

मानसिक रोग पीड़ित डॉक्टर राशिद को समाजसेवियों ने महामाया मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

Sharing Is Caring:

महामाया मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर मुकेश यादव ने पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र के मोहल्लाह छज्जापुर निवासी मानसिक रोग से पीड़ित एमबीबीएस डॉक्टर राशिद को समाज सेवियों द्वारा महामाया मेडिकल कालेज में मंगलवार को भर्ती कराया गया जहां एमरजेंसी वार्ड में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुधांशु चन्देल द्वारा इलाज़ किया जा रहा है।


बताते चलेंकि 1992-93 बैच के एमबीबीएस डॉक्टर राशिद पुत्र स्व. सिब्तैन को पूर्व मुख्यमंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया जा चुका है और काफी दिनों तक डॉक्टर राशिद टाण्डा वासियों के सफल इलाज़ भी करते रहे लेकिन कुछ वर्षों से मानसिक रोगी होकर सड़कों पर घूमने लगे। गत दिनों बरसात में वीडियो वायरल होने के बाद समाजसेवी बरकत अली ने डॉक्टर राशिद के इलाज की ज़िम्मेदारी लेते हुए पहल किया जिसमे महामाया मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर मुकेश यादव ने नि:शुल्क इलाज़ के लिए चिकित्सको को निर्देशित करते हुए पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

मंगलवार को समाजसेवी अपने सहयोगियों के साथ टाण्डा नगर में पहुँचे और हेल्प प्वाइंट एनजीओ के अध्यक्ष फखरे आलम खान की मदद से डॉक्टर राशिद के भाई बैतूल नूर व फैसुल नूर के साथ महामाया मेडिकल कालेज पहुंचाया जहां मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुधांशु चन्देल व डॉक्टर अमित गुप्ता द्वारा अथक प्रयास कर पीड़ित डॉक्टर राशिद को एमरजेंसी वार्ड के बेड नंबर 07 पर भर्ती कर इलाज़ शुरू किया।
उक्त मौके पर समाजसेवी बरकत अली, हेल्प प्वाइंट एनजीओ अध्यक्ष फखरे आलम खान, राजू सिंह, हाजी करीम बख्स कलारू, मो.रफीक, मो. अजीम, आर एस उपाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

उर्स-ए-मखदूम अशरफ में सुरक्षा का हाईटेक पहरा, तीसरी आंख से पल-पल की निगरानी, प्रशासन और इंतजामिया कमेटियां पूरी तरह अलर्ट

108 कन्याओं का पूजन, भोजन और वस्त्र वितरण के साथ मना कैबिनेट मंत्री नंदी का ‘पुनर्जन्मोत्सव’

‘तालाब’ बना टाण्डा बस स्टेशन! विशाल परिसर जलमग्न, पड़ोसी घरों में घुस रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.