WhatsApp Icon

24 घंटा के अंदर जच्चा बच्चा मौत के मुख्य आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: रविवार को बसखारी थानाक्षेत्र में इलाज़ के दौरान हुई जच्चा बच्चा की मौत प्रकरण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तर कर जेल भेज दिया है।


बसखारी के अकबरपुर मार्ग पर गायत्री मंदिर के सामने संचालित आयुष मल्टीपल हास्पिटल में इलाज़ के दौरान 24 वर्षीय प्रसूता रीना देवी पत्नी राजन व नवजात बच्ची की मौत हो गई थी जिस मामले में बसखारी पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या
161/24 धारा 304, 315, 504 आईपीसी व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। बसखारी पुलिस ने मात्र 24 घंटा के अंदर वांक्षित अभियुक्त डॉक्टर मूलचन्द मौर्या पुत्र जयनारायण को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से डॉक्टर मूल चन्द मौर्य को जिला कारागार भेज दिया गया है।
इलाज़ में लापरवाही बरतने से हुई जच्चा बच्चा की मौत के ज़िम्मेदार डॉक्टर मूलचन्द मौर्य को गिरफ्तार करने में बसखारी प्रभार निरीक्षक संतकुमार सिंह, कांस्टेबल रणधीर सिंह, कृष्णकान्त ठाकुर, चालक रामबली यादव शामिल रहे।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!