WhatsApp Icon

टाण्डा : भीषण गर्मी से राहगीरों को राहत पहुंचाने की बुनकर नेता ने पुनः किया सराहनीय पहल

Sharing Is Caring:

पूर्व वर्षों की तरह बरसात शुरू होने तक जारी रहेगा जल प्याऊ शिविर : डॉ इश्तियाक अंसारी

अम्बेडकरनगर: भीषण गर्मी में राहगीरों और आम जनता को राहत देने के लिए बुनकर नेता व समाजसेवी डॉ इश्तियाक अंसारी ने ज़ुबैर चौराहा पर गत वर्षों की तरह पुनः जल प्याऊ शिवित का विधिवत शुभारम्भ किया गया।
औद्योगिक नगरी टांडा का अतिव्यस्त ज़ुबैर चौराहा व बस स्टैण्ड के पास काफी आवागमन होता है लेकिन पानी पीने की समुचित व्यवस्था नहीं है जिसके कारण बुनकर नेता व समाजसेवी डॉक्टर इश्तियाक अंसारी द्वारा अपने पिता कपड़ा व्यवसायी स्व.हाजी सत्तार अंसारी की याद में प्रत्येक वर्ष जल प्याऊ शिविर आयोजित करते हैं जो बरसात शुरू होने तक प्रत्येक दिन सुबह से लेकर शाम तक निःशुल्क चलता रहता है और उक्त जल प्याऊ शिविर में राहगीरों के लिए बिस्कुट, पेठा, गुड़ आदि का भी इंतेज़ाम किया जाता है।

तेज़ धूप और बढ़ते तापमान के कारण राहगीरों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा था, ऐसे में इस पहल से लोगों को काफी राहत मिली है। समाजसेवी श्री इश्तियाक द्वारा लगाए गए प्याऊ पर शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों की प्यास बुझ रही है।

स्थानीय लोगों ने इस श्री इश्तिहाक के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में ऐसी सेवाएं जनकल्याण के लिए बहुत जरूरी हैं। इससे पहले भी कई जगहों पर प्याऊ की व्यवस्था न होने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। बुनकर नेता श्री इश्तियाक की इस पहल से न सिर्फ प्यासे लोगों को राहत मिली है, बल्कि सामाजिक सहयोग और संवेदनशीलता का भी संदेश गया है। उक्त मौक़े पर मुख्य रूप से मो.अज़हर अंसारी, सगीर बज़्मी, तनवीरूल इनाम, हाजी ब्रांड, तकमील अंसारी, ज़ुलनूरैन आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

स्कूल का ताला तोड़कर बैटरी-इन्वर्टर उड़ाने वाले दो चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

चार साल तक नहीं जागा सिस्टम, भूख हड़ताल पर बैठते ही 24 घंटे में दौड़ा प्रशासन! दिव्यांग महिला के आगे झुका तंत्र, आनन-फानन में बना बदहाल रास्ता

तहसील के दरवाजे पर दिव्यांग की फरियाद बेअसर! 10 मीटर रास्ते के लिए पति-बच्चों संग भूख हड़ताल, प्रशासन के आश्वासन पर उठे सवाल

error: Content is protected !!