WhatsApp Icon

सड़क गड्डा मुक्त कार्य शुरू होने पर दरगाह वासियों ने डीएम का ज्ञापित किया धन्यवाद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जुलाई माह के दूसरे सप्ताह से मोहर्रम माह का शुभारंभ होने जा रहा है और मोहर्रम पर दरगाह किछौछा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है और मोहर्रम माह के अंतिम सप्ताह में वार्षिक उर्स व मेला भी आयोजित होता है। इस दौरान खराब सड़क व बरसात के मौसम को देखते हुए दरगाह से जुड़े लोगों द्वारा जिलाधिकारी से नगर पंचायत से चौक सलामी गेट तक के रास्ते को तत्काल सही कराने की मांग किया गया था।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने दरगाह जाने वाली मुख्य सड़क को तत्काल सही कराने का निर्देश पीडब्ल्यूडी को सौंपा जिसके बाद पीडब्ल्यूडी के ए.ई सुशील कुमार रॉय ने स्थलीय निरीक्षण किया और समय अभाव के कारण तत्काल गड्डों को सही कराने का कार्य शुरू कर दिया गया। दरगाह शरीफ जाने वाले मुख्य मार्ग को गड्डा मुक्ति कार्य शुरू होने पर दरगाह इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद अज़ीज अशरफ, खनवादे अशरफिया के सैय्यद खलीक अशरफ, मुख्य असताना के खादिम लल्लू, लड्डू खादिम, गिरी महाराज, राज कुमार आदि ने जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

अन्य खबर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

error: Content is protected !!