WhatsApp Icon

महामाया मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अबरार की तैनाती होने से खुशी की लहर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पीडियाट्रिशियन डॉक्टर अबरार अहमद को महामाया मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर तैनाती मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई तथा बधाईयों का दौर तेज़ हो गया है।


बताते चलेंकि टाण्डा नगर क्षेत्र म मोहल्लाह मुमताजगंज निवासी शकील अहमद के पुत्र बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अबरार अहमद ने गत दिनों उप्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत चिकित्साधिकारी ग्रीड-2 पीडियाट्रिशन पद पर भर्ती हुई थी लेकिन उन्होंने उक्त पद पर जॉइन नहीं किया बल्कि महामाया मेडिकल कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आसीन होकर सेवा करने का निर्णय लिया। डॉक्टर अबरार द्वारा किंग जार्ज मेडिकल कालेज यूनिवर्सिटी लखनऊ से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर जीएसवीएम कानपुर से पोस्टग्रेजुएट (एमडी) की डिग्री व गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अबरार अहमद को महामाया मेडिकल कालेज सददरपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नवीन तैनाती मिली है जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई एवं बधाइयां देने का सिलसिला जारी है।

अन्य खबर

उर्स-ए-मखदूम अशरफ में सुरक्षा का हाईटेक पहरा, तीसरी आंख से पल-पल की निगरानी, प्रशासन और इंतजामिया कमेटियां पूरी तरह अलर्ट

108 कन्याओं का पूजन, भोजन और वस्त्र वितरण के साथ मना कैबिनेट मंत्री नंदी का ‘पुनर्जन्मोत्सव’

‘तालाब’ बना टाण्डा बस स्टेशन! विशाल परिसर जलमग्न, पड़ोसी घरों में घुस रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.