WhatsApp Icon

डिप्टी सीएमओ के छोटे भाई को महादेव घाट पर दी गई अंतिम विदाई

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजय वर्मा के छोटे भाई अनीस वर्मा का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया जिनका अंतिम संस्कार महादेवा घाट पर किया गया।


स्वास्थ्य विभाग में डिप्टी सीएमओ के पद पर कार्यरत विकास खण्ड टांडा के ब्राहिमपुर कुसुमा गाँव निवासी डॉक्टर संजय वर्मा के 37 वर्षीय छोटे भाई अनीस वर्मा का शुक्रवार को अचानक हार्टअटैक होने के बाद निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया। शुक्रवार शाम को महादेवा घाट टांडा में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी गई। छोटे भाई के अचानक निधन से डॉक्टर संजय वर्मा सहित पूरा परिवार व गाँव सदमे में है। अनीस वर्मा के स्वास्थ खराब होने की सूचना पर निजी अस्पताल पहुंचे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने डॉक्टर संजय वर्मा को ढांढस बंधाया। शोक संवेदना का सिलसिला जारी है।

अन्य खबर

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

error: Content is protected !!