WhatsApp Icon

जयंती कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सौहार्द का संदेश देंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य : विवेक मौर्य

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आगामी 01 मई को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के आगमन को लेकर तैयारी तेज हो गई है। अकबरपुर के कटरिया याकूबपुर बाग में आयोजित भव्य कार्यक्रम होगा। उक्त जानकारी नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दिया।


अम्बेडकरनगर मौर्य समाज द्वारा मौर्य हृदय सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जी एवं महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। नारायण फाउंडेशन के संरक्षक व कार्यक्रम संयोजक विवेक मौर्य ने मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि आगामी एक मई को प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव मौर्य सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम अकबरपुर के कटारिया याकूबपुर आयोजित किया गया है। इस सामाजिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम का आयोजन मौर्य समाज द्वारा मौर्य हृदय सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भारत की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोना है, उस पर गर्व करना तथा सामाजिक एकता को मजबूती देना है। यह कार्यक्रम हमारी समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने, उस पर गर्व करने व समाज में सौहार्द व एकता को बढ़ावा देने तथा युवाओं को इन महान व्यक्तित्वों के आदर्शों से प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। डिप्टी सीएम इन दोनों महान विभूतियों के बारे में अपने ओजस्वी भाषण के माध्यम से लोगो को अवगत कराएंगे। डिप्टी सीएम 01 मई को 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुँगे। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक जैसे महान व्यक्तित्वों के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत है, जो न केवल महान शासक थे बल्कि समाज में न्याय, धर्म और एकता की स्थापना के प्रतीक भी हैं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ युवाओं के लिए प्रेरणादायक सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन न केवल ऐतिहासिक स्मृतियों को ताजा करेगा बल्कि सामाजिक सौहार्द और समरसता का संदेश भी देगा। कार्यक्रम की तैयारी में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और समाजसेवी जुटे हुए हैं।

अन्य खबर

राम मंदिर चंदा विवाद की गूंज पहुंची अंबेडकरनगर, जलालपुर बार ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार; ट्रस्ट पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

288 कर्मचारियों का मानदेय अटका, परिवारों पर आर्थिक संकट – ईओ की टेबल पर रुकी भुगतान फाइल!

640वें उर्स का रूहानी समापन: सरकारे कला में गूंजी दिल दहला देने वाली दुआ, लाखों जायरीन की नम आंखों से मांगी गई मुरादें

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.