WhatsApp Icon

डिप्टी सीएम का शुक्रवार को कटेहरी में उतरेगा राजकीय उड़न खटोला

Sharing Is Caring:

डिप्टी सीएम का शुक्रवार को कटेहरी में उतरेगा राजकीय उड़न खटोला

अम्बेडकरनगर: कटेहरी विधान सभा उपचुनाव में भगवा पताका फहराने के लिए बेताब सत्ता पक्ष कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। उपचुनाव के मद्देनजर जहां मुख्यमंत्री का जनपद में ताबड़तोड़ कई चक्कर लगा वहीं लगातार विभिन्न मंत्रियों के आने का भी सिलसिला जारी है और अब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के आगमन की भी पूरी तैयारियां हो चुकी है।


शुक्रवार लगभग 10:45 पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का राजकीय उड़न खटोला कटेहरी विधान सभा क्षेत्र के जय राम वर्मा स्मारक इण्टर कालेज नाउसांडा थाना इब्राहिमपुर में उतरेगा और पूरा बख्स सराय के प्राइमरी स्कूल में आयोजित ग्राम चौपाल व स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में शामिल होंगें तथा उसके बाद डिप्टी सीएम युवा मोर्चा सम्मेलन में भाग लेंगे।

श्री केशव का हैलीकॉप्टर 12:45 बजे मिल्कीपुर अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रियम्बक तिवारी व भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में जुटे हुए हैं।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!