WhatsApp Icon

भीषण गर्मी में लोग करते रहे इंतेज़ार लेकिन नहीं आए डिप्टी सीएम

Sharing Is Caring:

राजकीय हैलीकाप्टर उतरने के लिए निकाल दिया गया था हाईवोल्टेज तार जिससे दर्जनों गाँव में नदारत रही बिजली

अम्बेडकरनगर: कटेहरी विधान सभा के उप चुनाव को लेकर भाजपा लगातार आम जनता से संपर्क साधने के प्रयास कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का राजकीय हैलीकॉप्टर इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के नाउसाण्डा में संचालित जयराम वर्मा स्मारक इंटर कालेज में उतरना था और ग्राम चौपाल व स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम के उपरांत भाजपा युवा सम्मेलन में शामिल होना था।

डिप्टी सीएम के आगमन पर जहां प्रशासन ने भव्य तैयारी कर रखी थी वहीं भाजपा नेताओं ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ा था। हैलीपैड बनाने में अड़चन पैदा कर रहे हाईटेंशन तार को बिजली विभाग द्वारा एक दिन पूर्व खोल कर किनारे कर दिया गया था जिसके कारण कई दर्जन गाँव में गुरुवार रात्रि में अँधेरा छाया रहा। निर्धारित समयानुसार प्रातः 10:45 बजे डिप्टी सीएम का हैलीकाप्टर ना पहुँचने के बाद उनके ना आने की सुगबुगाहट शुरू हुई और लगभग 11:30 बजे उप मुख्यमंत्री के निजी सचिव का पत्र वायरल हुआ कि अपरिहार्य कारणों से अम्बेडकर नगर का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। ईद बीच कटेहरी विधान सभा के विभिन्न गाँव से काफी संख्या में लोग पहुंच कर डिप्टी सीएम का भीषण गर्मी में इंतेज़ार करते नज़र आये लेकिन डिप्टी सीएम श्री केशव के ना आने की खबर से निराश होकर वापस लौटने पर मजबूर हुए हालांकि युवा सम्मेलन को किसी तरह सम्पन्न कराया गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के ना आने की खबर के बाद विद्युत विभाग द्वारा हाईटेंशन तार को पुनः जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!