WhatsApp Icon

बाग में शराब पी रहे दो दोस्तों ने तीसरे दोस्त को मारा चाकू – लखनऊ रेफर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के टाण्डा मार्ग पर स्थित मारुति एजेंसी के निकट एक बाग में शराब पी रहे दो दोस्तों ने तीसरे दोस्त पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर दिया गया।


पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने बताया कि अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के टाण्डा मार्ग पर स्थित दहीरपुर गाँव में मारुति एजेंसी के पास एक बाग में मां पुत्र दिनेश, अंकुर पुत्र बलराम व मुकेश पुत्र अज्ञात आपस मे शराब की पार्टी कर रहे थे कि किसी बात को लेकर विवाद हो गया और अंकुर व मुकेश ने मिलकर अमन पुत्र दिनेश पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमन को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!