WhatsApp Icon

संदिग्ध हालत में मिला दो अज्ञात युवकों का शव, घटना स्थल पर पहुंचे एसपी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: बुधवार की सुबह अहिरौली थानाक्षेत्र के ग्राम भिउरा में दो युवकों का संदिग्ध अवस्था मे शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस के अलावा पुलिस कप्तान केशव कुमार भी पहुंच गए और दोनों शवों को कब्जे में कर उनकी शिनाख्त कराने एवं घटना का पर्दाफाश करने में जुट गई है।

पुलिस कप्तान केशव कुमार ने बताया कि ग्राम भिउरा में एक शव पेड़ से लटका हुआ मिला है जबकि दूसरा शव वहीं नीचे मिला है। दोनों शवों की शिनाख्त (पहचान) नहीं हो सकी है। गाँव में बीती रात्रि एक वैवाहिक कार्यक्रम भी था, जिसमें शामिल होने वालों एवं आसपास ईंट भट्ठे पर का करने वालों की मदद से भी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

अन्य खबर

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

सुल्तानगढ़ पुल के पास गड्ढे में समाई बुलेट, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; साथी घायल

error: Content is protected !!