WhatsApp Icon

डीएम से वार्ता के बाद क्या टांडा अधिवक्ताओं का गुस्सा होगा शांत अथवा जिला बार कमेटी भी लड़ाई में होगी शामिल !

Sharing Is Caring:

टांडा अधिवक्ताओं का तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन जारी, जिला बार के नेतृत्व में डीएम से वार्ता

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर-मान्यता प्राप्त पत्रकार) टांडा तहसीलदार निखलेश कुमार के तबादले की मांग को लेकर लगभग एक पखवाड़े से टांडा अधिवक्ता संघ कोर्ट कार्य का बहिष्कार करते हुए लगातार धरना प्रदर्शन कर रहा है। टांडा अधिवक्ताओं की नाराज़गी की लपट जिला अधिवक्ता संघ तक पहुंच गई। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष व महामंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर विस्तृत वार्ता किया।

जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं की नाराजगी को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार टांडा व टांडा अधिवक्ताओं के बीच सामंजस्य बैठाने की दिशा में कदम उठाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के.डी मिश्रा व महामंत्री विशाल सिंह के साथ टांडा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मो. मोकीम, शेर बहादुर सिंह,अजय प्रताप श्रीवास्तव, हेलाल अशरफ, संजीव प्रताप सिंह, अशरफ हुसैन मौजूद रहे।
एक तरफ जहां टांडा अधिवक्ताओं ने तहसीलदार निखलेश कुमार पर बिना अधिवक्ताओं की सुने एक पक्षीय फैसला देने का आरोप लगाया है वहीं तहसीलदार श्री निखलेश ने दावा किया है कि लंबित मामलों में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जा रहा है जिससे कोर्ट पर वाद का दबाव कम जो सके।
बहरहाल टांडा अधिवक्ताओं द्वारा तहसीलदार निखलेश कुमार के तबादले की मांग को लेकर गत 06 मार्च से तहसीलदार कोर्ट के कार्यों का पूरी तरह बहिष्कार कर रखा है और तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर अपनी मांग पूरी करने का नारा लगा रहे हैं और अब देखने वाली बात होगी कि जिलाधिकारी टांडा अधिवक्ताओं का गुस्सा शांत कर पाते हैं अथवा जिला अधिवक्ता संघ टांडा अधिवक्ताओं की लड़ाई में खुल कर सामने आता है।

अन्य खबर

15 हजार दीपों से जगमगाया श्रवण धाम, जिलेभर में जले सवा चार लाख से अधिक दीप

एनटीपीसी टांडा में गूंजे विश्वकर्मा पूजन के जयकारे, विशाल भंडारे में उमड़ा उत्साह

UPI शुल्क पर गरमाई सियासत, कांग्रेस का व्यापारियों से जनसंपर्क; भाजपा नेताओं को पूजन सामग्री भेंट करने की तैयारी

error: Content is protected !!