WhatsApp Icon

डीएम एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ टांडा नगर क्षेत्र का किया भ्रमण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने शुक्रवार को पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली टांडा के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों कश्मीरिया चौराहा, तलवापार, छोटी बाजार, सकरवार, गोठवा, जुबैर चौराहा से घूरनशाह होते हुए छज्जापुर पुलिस चौक का जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए भ्रमण किया गया।

जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित नागरिकों से गंगा जमुनी तहजीब के तहत आपसी सद्भाव के साथ रहने के अपील की। साथ ही साथ जनपद वासियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल की अपील किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर जिस अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वह वहां उपस्थित होकर दिए गए जिम्मेदारी का निर्वहन करें। भ्रमण के दौरान उप जिलाधिकारी टांडा सचिन यादव, क्षेत्राधिकारी टांडा, थाना अध्यक्ष टांडा मौके पर उपस्थित रहे।

अन्य खबर

‘17 व 22 के बाद 27 भी हराएंगे’ पर भड़के सपा जिलाध्यक्ष ने राजभर को कह दिया ‘पागल-सनकहा’! गरमाई राजनीति

जन्माष्टमी पर सोशल मीडिया में अमर्यादित टिप्पणी! पोस्ट वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, इंद्रेश बौद्ध गिरफ्तार

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा का WhatsApp हैक! ₹45 हजार की अर्जेंट मांग से मचा हड़कंप, साइबर ठगों ने भेजे मैसेज

error: Content is protected !!