अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर अपने मातहतों को कई दिशा निर्देश जारी किया एवं त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आम जनता से भी कई अपेक्षाएं किया है।
टांडा तहसील सभागार में शनिवार दोपहर 02 बजे धर्म गुरुओं, संभ्रांत नागरिकों एवं अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश जारी किया है। तीन दिवसीय बकरीद पर्व भव बड़ा मंगल कार्यक्रम को सुंदर ढंग से सम्पन्न कराने में जुटे जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने नगर पालिकाओ, नगर पंचायतों एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को साफ सफाई एवं धार्मिक स्थलों व सर्वजनिक स्थानों पर समुचित चूने का छिड़काव कराने के साथ पानी सप्लाई की निर्बाध व्यवस्था कराई जाए। श्री अविनाश ने कहा कि कुर्बानी के जानवरों से निकलने वाला मलबा ढक कर ही निस्तारण स्थल तक ले जाया जाए।
जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को निर्बाध बिजली सप्लाई करने का निर्देश जारी किया एवं एक टीम को सदैव तैयार रखने को कहा जिससे कहीं भी खराबी आने पर टीम तत्काल पहुंच जाए। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को कंट्रोल रूम स्जपित करने का भी निर्देश दिया है।
बताते चलेंकि टांडा नगर पालिका द्वारा विगत दो वर्षों से धौरहरा गाँव में मलबों को दफन कराया जा रहा था लेकिन इस बार नैपुरा में एक बड़ा गड्ढा बनाया गया है जहां नगर क्षेत्र से निकलने वाला जानवरों का मलबा दफन किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने सभी थानाध्यक्षों व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी धर्मिक स्थलों का निरीक्षण कर लें। श्री कौस्तुभ ने अपने मातहतों को निर्देश दिया कि अराजकतत्वों पर कठोर कार्यवाही करें एवं सोशल मीडिया की विशेष निगरानी भी करें जिससे समाज मे शांति बनी रहे।
जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने आम नागरिकों से संयुक्त रू से अपेक्षा किया है कि त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ मनाएं एवं किसी भी तरह की अफवाह को सोशल मीडिया पर शेयर करने से पहले सक्षम अधिकारियों से उसकी पुष्टि अवश्य कर लें जिससे समाज मे शांति बनी रहे। दोनों उच्च अधिकारियों ने प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी भी दशा में ना करने का निर्देश दिया एवं खुले व सार्वजनिक स्थानों पर भी जानवरों की कुर्बानी ना करने की अपील किया।
उक्त मौके पर सीडीओ अनुराग जैन, एसडीएम टांडा मोहनलाल गुप्ता, ईओ टांडा, इल्तिफ़ातगंज व अशरफपुर किछौछा, तहसील क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी, इस्लामिक धार्मिक संस्था अदारे शरैय्या के मौलाना फैय्याजुद्दीन अंसारी, मदरसा ऐनुल उलूम के प्रबंधक मौलाना अदील अहमद, मदरसा मंज़रे हक के प्रबंधक हाजी अशफाक अहमद अंसारी, मदरसा मंज़रे हक के सेक्रेटरी हाजी शमीम अहमद अंसारी, हेल्प प्वाइंट एनजीओ अध्यक्ष आलम खान, सपा जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनु, सपा नगर अध्यक्ष सैय्यद कासीम अशरफ, अब्दुल माबूद एडवोकेट, मो.इमरान, शकील सभासद, नवाब सभासद, ज़ाहिद उर्फ छोटू, मो. अशरफ लाल बाल आदि सहित मुबारकपुर, किछौछा व इल्तिफ़ातगंज के भी संभ्रांत लोग मौजूद रहे।





