WhatsApp Icon

गुरुवार को 23 घाटों पर होगा गंगा दशहरा स्नान, डीएम एसपी ने लिया जायज़ा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गुरुवार की सुबह जनपद के 23 घाटों पर गंगा दशहरा स्नान होगा तथा आगामी शनिवार को बकरीद पर्व मनाया जाएगा। उक्त पर्वों को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व पुलिस कप्तान केशव कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जायजा लिया।


जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व एसपी केशव कुमार बुधवार को अचानक टाण्डा नगर में स्थित ऐतिहासिक हनुमान गढ़ी पर पहुंच कर पवित्र पर्वत गंगा दशहरा स्नान के लिए घाट का निरीक्षण किया तथा नगर क्षेत्र में भ्रमण कर आगामी बकरीद पर्व को भी सकुशल सम्पन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टाण्डा नगर से सटे प्रसिद्ध महादेवा घाट का भी निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि भक्तों को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना होने पाए।
उक्त मौके पर टाण्डा एसडीएम श्रीमती रेनू, सीओ टाण्डा शुभम कुमार, बीडीओ टाण्डा आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव के निधन से मचा कोहराम; महादेवा घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई

विकास योजनाओं पर अब होगी जवाबदेही की परीक्षा! 16 सितंबर को दिशा की बैठक, सांसद लालजी वर्मा की अध्यक्षता में अफसरों से मांगा जाएगा योजनाओं का हिसाब

शराब के ठेके पर खूनी संघर्ष, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!