WhatsApp Icon

राजेसुल्तानपुर घटना के आरोपियों को मिलने वाली सज़ा बनेगी नज़ीर : जिलाधिकारी

Sharing Is Caring:

पीड़ित परिवार से जिलाधिकरी ने भेंट कर पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन

अम्बेडकरनगर: राजेसुल्तानपुर अन्तर्गत ग्राम भभौरा में बीती 17 अगस्त को आत्महत्या करने वाली छात्रा के परिजनों से जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मुलाकात कर परिजनो को हर सम्भव मदद करने का भरोसा देते हुए दोषियों के विरुद्ध नजीर कायम होने वाली सख़्त कार्रवाई का वादा किया।


जिलाधिकारी श्री अविनाश ने पीड़ित परिवार को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया।
बताते चलेंकि राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र की भभौरा गांव निवासिनी युवती के साथ हुई सामूहिक दरिन्दगी से आहत युवती द्वारा खुदकुशी कर लिए जाने के मामले में पांचवे दिन पीड़िता के घर पहुंचे जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त मामले में नामज़द आरोपितों में से दो को जेल भेजने के बाद तीसरे आरोपी की भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा अन्य कानूनी कार्रवाई की भी प्रक्रिया जारी है। ज्ञात रहे गत 16 अगस्त की रात्रि को युवती को सत्यम उर्फ भोला यादव ने अपने साथी हरिश्याम यादव एवं समीर खान के साथ ले जाकर दरिन्दगी की वारदात को अंजाम देने के बाद अगले दिन 17 अगस्त को सीमावर्ती आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थानान्तर्गत पचरी भगतपुर गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल के पास घायलावस्था में छोड़ दिया था। सूचना के बाद परिजन युवती को घर लाए तो परिजनों को युवती ने आपबीती बताई। परिजनों के मुताबिक दरिन्दगी की शिकार हुई युवती के खुदकुशी कर लेने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू किया।

अन्य खबर

OTS की टाण्डा से उठी थी मांग, चेयरमैन ने भेजा था मांगपत्र; अब सरकार ने खोला राहत का खजाना – हाउस-वॉटर टैक्स बकायेदारों को बड़ी छूट

भाजपा ने पांचों विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल, टांडा में कपिलदेव वर्मा के नेतृत्व में उमड़े बूथ अध्यक्ष

धार्मिक स्थलों पर चला पुलिस का अभियान, नियम विरुद्ध लाउडस्पीकर उतरवाए; नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.