WhatsApp Icon

डीएम एसपी ने एनटीपीसी विस्तारीकरण से प्रभावित परिवारों के साथ मनाई दीपावली

Sharing Is Caring:

 

विस्तारीकरण प्रभावित परिवारों को हर सम्भव मदद का दिया आश्वासन

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा एनटीपीसी विस्तारीकरण परियोजना से प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों के साथ दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कलरक्ट्रेट परिसर में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में पुलिस कप्तान अभिजीत आर शंकर, एनटीपीसी कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। जिलाधिकारी श्री अनुपम ने उपस्थित परिवारों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन हर समय आपके साथ खड़ा है। किसी भी प्रकार की समस्या या कठिनाई होने पर आप निःसंकोच कलेक्ट्रेट में संपर्क करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक प्रभावित परिवार को सुरक्षा, सम्मान और सहयोग प्रदान करना है ताकि कोई भी परिवार अपने को उपेक्षित महसूस न करे।


दीपावली मिलन समारोह के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रभावित परिवारों के सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया तथा भेंट स्वरूप बर्तन, मिष्ठान एवं बच्चों को चॉकलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द, संवाद और खुशियों का वातावरण रहा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), उप जिलाधिकारी टांडा डॉ. शशि शेखर, कार्यकारी निदेशक एनटीपीसी टांडा जयदेव परिदा, महाप्रबंधक (परिचालन एवं अनुरक्षण) ए.एस. यादव, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) राम नारायण त्रिपाठी तथा मानव संसाधन प्रमुख रजनीश खेतान सहित एनटीपीसी एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!