WhatsApp Icon

डीएम ने एसडीएम व तहसीलदारों को 05 वर्ष से अधिक लंबित मामलों को त्वरित निस्तारण करने का दिया निर्देश

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ‘CM Dashboard’ के संबंध में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा राजस्व से संबंधित विभागों उद्योग विभाग, खनन विभाग, खाद्य, जीएसटी, मण्डी परिषद, आबकारी विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से प्रत्येक बिंदु पर गहन समीक्षा की गई। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उपरांत समय अंतर्गत विभागीय पोर्टल पर फीड कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी श्री अनुपम द्वारा सभी राजस्व से संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। इसमें किसी भी प्रकार के लापरवाही पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री अनुपम द्वारा जूम मीटिंग के माध्यम से उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित मुकदमों को निर्धारित समय अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होंने उप जिलाधिकारियों/तहसीलदारों को निर्देशित किया कि पांच वर्ष से ऊपर के लंबित मुकदमों को डेट लगाकर निस्तारित करें। उन्होंने धारा 24 व 33, 34, 67 व 80 के लंबित मुकदमे को गंभीरता से लेते हुए निस्तारित करें।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता तथा संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!