WhatsApp Icon

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जीवकोपार्जन के लिए डीएम ने उठाया बड़ा कदम

Sharing Is Caring:

 

समूह की महिलाएं अब चलायेंगी स्कूलों में प्रेरणा कैंटीन : जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल

अम्बेडकरनगर: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जीवकोपार्जन के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में लोहिया भवन सभागार में जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, उपायुक्त स्वत:रोजगार, एनआरएलएम स्टाफ के साथ बैठक आयोजित किया गया।


बैठक के दौरान माध्यमिक विद्यालयों में समूह की महिलाओं द्वारा कैंटीन संचालन में आ रही समस्याओं के निराकरण करने के साथ सभी प्रधानाचार्य को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यालय में समूह की महिलाएं कैंटीन संचालित कराए, जिससे एक तरफ स्कूल के बच्चों और अध्यापकों को गुणवत्तायुक्त चाय, नाश्ता, भोजन मिल सकेगा तो दूसरी ओर महिलाओं को इससे जीवकोपार्जन होगा, जिससे उनके जीवन में सुधार होगा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री अनुपम द्वारा निर्देशित किया गया कि बच्चों को पौष्टिक आहार प्रदान करें तथा बासी खाना कदापि नहीं देना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को लगता है कि बच्चों को भोजन खराब दिया जा रहा है तो उसकी शिकायत जिला प्रशासन से किया जाय। जांचों उपरांत उस समूह की महिला को हटाकर दूसरी समूह की महिला को रखा जाएगा। बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही करने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी श्री अनुपम द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी महिलाओं का प्रशिक्षण के उपरांत जनपद के अच्छे होटल में उनका एक्स्पोज़र कराया जाए। जिससे वह अच्छे ढंग से कार्य कर सके।अंत में जिलाधिकारी ने सभी प्रधानाचार्य को स्पष्ट निर्देश दिए कि आज की बैठक में उपस्थित सभी प्रधानाचार्य अपने यहां समूह के माध्यम से कैंटीन संचालित कराए जो प्रधानाचार्य आज की बैठक में अनुपस्थित रहे हैं उनकी अलग से बैठक आयोजित की जाएगी।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.