WhatsApp Icon

डीएम आवास पर ड्यूटी करने जा रहे दो होमगार्ड जवान का हाइवे पर हुआ एक्सीडेंट, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी आवास की सुरक्षा के लिए लगी रात्रि ड्यूटी करने जा रहे दो होमगार्ड जवान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका महामाया मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार होमगार्ड टांडा नगर कंपनी के जवान 1091 लखपत व 1016 प्रदीप गुर्जर निवासीगण त्रिमुहानी कोतवाली टांडा की रात्रि ड्यूटी जिलाधिकारी आवास पर लगी हुई थी जिसके लिए दोनों जवान एक ही बाइक से जिलाधिकारी आवास के लिए रवाना हुए लेकिन टांडा-बसखारी हाइवे पर हाजल पट्टी (हजलापुर) गाँव के पास एक तेज़ रफ़्तार बाइक द्वारा टक्कर मार दिया गया जिसमें दोनों जवानों को गंभीर चोटें आई। एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को महामाया मेडिकल कॉलेज के एमरजेंसी वार्ड में ले भर्ती कराया गया जहां दूसरी बाइक पर सवार दोनों घायल मौका पाकर फरार हो गए। घटना स्थल से दोनों क्षतिग्रस्त मोटर साइकिल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। टांडा होमगार्ड कंपनी कमांडर शहंशाह हुसैन मेडिकल कालेज पहुंच कर घायल दोनों होमगार्ड जवानों का कुशल क्षेम पूंछा एवं हरसम्भव मदद का आश्वासन भी दिया। होमगार्ड रघुपति का हाथ व पैर टूट गया है एवं शरीर मे अन्य कई स्थानों पर चोटें आई है जबकि होमगार्ड प्रदीप गुर्जर का हाथ फैक्चर हुआ है।

अन्य खबर

जलालपुर में खूनी चोरी से सनसनी! महिला पर चाकू से हमला, साढ़े 4 लाख नकद और लाखों के जेवर लेकर फरार बदमाश

अम्बेडकरनगर में 24 घंटे में तीन मौतों से सनसनी! ऊंचाई से गिरा मजदूर, सांप के डसने से महिला की मौत, ट्रेन की चपेट में आए पूर्व प्रधान पति

कीचड़ में गिरी मासूम छात्रा, वायरल तस्वीर ने खोली विकास की पोल! स्कूल जाते समय दलदल में फंसी बाइक, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.